Trending

Jaunpur News : ​असंतुलित होकर सड़क के किनारे गिरा वृद्ध, हुई मौत

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गौसपुर मनियरा गांव निवासी जय प्रकाश पुत्र लौटन 55 वर्ष की मंगलवार की दोपहर घर से पैदल बाजार जा रहे थे। जैसे ही शेखज्यादा पोखरे के समीप पहुंचे तभी असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर पड़े। सड़क के किनारे गिरते देख आस पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद जय प्रकाश के मुंह पर पानी का छिड़काव कर होश में लाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस जय प्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। आनन—फानन ने परिजन सामुदायिक के केंद्र पहुंचे। बता दें कि मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतक की पत्नी कमला देवी का करुण—क्रंदन सुन मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!