Trending

Jaunpur News : ​समाजसेवा का कार्य मानवता की सच्ची सेवा : डॉ. आरके पटेल

टीम संचार सेतु
समाजसेवी ने वितरित किया कंबल
रामनगर, जौनपुर। रामपुर क्षेत्र के भोड़ा इंटर कॉलेज मैदान में सीठूपुर गांव निवासी समाजसेवी आशुतोष सिंह चिंटू द्वारा शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मछलीशहर के पूर्व सांसद बीपी सरोज एवं विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल व मछलीशहर के भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आशुतोष सिंह चिंटू ने मंच पर मौजूद मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का गदा, स्मृति चिन्ह और साल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।


  
मडियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि समाजसेवा का यह कार्य मानवता की सच्ची सेवा है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय पहल है। पूर्व सांसद मछलीशहर बी.पी. सरोज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्ग को राहत देते हैं। जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। भाजपा जिला अध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह ने कहा कि समाजसेवी द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देता है। सभी लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। आशुतोष सिंह की यह पहल प्रशंसनीय है। मंच पर रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल, विनय सिंह उर्फ पिंकू, लल्लन सिंह, मिन्टू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र श्रीवास्तव, रामउग्रह सिंह, पंकज सिंह, कमलेश सिंह उपस्थित रहे। 


अतिथियों ने संयुक्त रूप से एक हजार जरूरतमंद महिला व पुरुषों को कंबल वितरित किया। कंबल प्राप्त होने पर उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांव के भारी संख्या में संभ्रांत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरेरी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र दलबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अंत में आशुतोष सिंह चिंटू ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!