Trending

Jaunpur News : ​हरपाल पीजी कालेज में आयोजित 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

टीम संचार सेतु

सिंगरामऊ, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज में यू.जी.सी. पाठ्यक्रमानुसार आयोजित 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ अरुण सिंह ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में योग की बहुत उपयोगिता है। यदि हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। स्वास्थ्य में सुधार होता है। जैसे लचीलापन, संतुलन और ताकत बढ़ना, तनाव और चिंता में कमी, हृदय और रक्त संचार का बेहतर होना और अच्छी नींद को बढ़ावा देना। यह एकाग्रता, ऊर्जा के स्तर और समग्र जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है।
उन्होंने आगे कहा कि प्राणायाम से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के अनेक लाभ होते हैं। जैसे तनाव और चिंता में कमी, फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि, एकाग्रता में सुधार, रक्तचाप नियंत्रण और ऊर्जा के स्तर में बढ़ोतरी जिससे समग्र स्वास्थ्य और आंतरिक शांति मिलती है और यह श्वसन संबंधी बीमारियों जैसे अस्थमा में भी सहायक है। शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा ने बीएड और एमएड विभाग के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपाल भाति, प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम, अनुलोम विलोम सहित समस्त प्राणायामों का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी मिश्रा, डॉ योगेश कुमार, डॉ राजेश सिंह प्रथम, डॉ राजेश सिंह दृतीय, डॉ राहुल यादव, डॉ कलीम अंसारी, बीटीसी प्राचार्य डॉ अजय यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!