Jaunpur News : ​महराजगंज पुलिस ने 10 मोबाइल किये बरामद

पंकज बिन्द @ महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने 10 खोये एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किये हैं। इन मोबाइलों को CEIR पोर्टल की मदद से ट्रैक किया गया और उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी और CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय के नेतृत्व में महराजगंज साइबर टीम ने यह सफलता हासिल किया
बरामद मोबाइलों में सैमसंग, रियलमी, वीवो और ओप्पो ब्रांड के शामिल हैं जिनके मालिकों में सौरभ सिंह (ग्राम बैहारी), राजेश बारी (ग्राम ईशापुर), विकास उपाध्याय (ग्राम भीमपुर), शिवम पाल (ग्राम पूराजुझार), अनुराग यादव (ग्राम पूरा बहोरिया), शनि (ग्राम नेवादा, प्रतापगढ़), कुलदीप गुप्ता (ग्राम गड़ेरिहा), घनश्याम यादव (ग्राम बंधवा बाजार, प्रतापगढ़), सूरज निषाद (ग्राम बेल्हरामऊ) और धीरज गिरी (ग्राम गांधीनगर) हैं। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय के साथ कांस्टेबल अभिमन्यु यादव और कांस्टेबल आशीष राव शामिल थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post