Trending

Entertainment : ​​यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्’ से कियारा आडवाणी का ‘नादिया’ लुक हुआ आउट!

टीम संचार सेतु


2026 की सबसे धमाकेदार फिल्मों में गिनी जा रही रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप् का बज़ अब आसमान छू रहा है, क्योंकि फिल्म से कियारा आडवाणी के किरदार 'नादिया' का फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है। अलग-अलग तरह के रोल करके अपनी बहुमुखी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी कियारा इस बार एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नजर आ रही हैं। दिल छू लेने वाले ड्रामा से लेकर मसाला एंटरटेनर तक, कियारा ने बार-बार साबित किया है कि वो बॉलीवुड की सबसे दमदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं – और नादिया उनके करियर का -टर्निंग रोल बन सकता है।
पोस्टर में कियारा ग्लैमरस दिखती हैं, बैकग्राउंड में सर्कस की चमक-दमक है, लेकिन ध्यान से देखें  तो इस चमक के पीछे छुपा है दर्द, रहस्य और गहरी भावनाएं। यानी नादिया सिर्फ खूबसूरत नहीं, दिमाग में छाप छोड़ने वाला किरदार होने वाला है।
डायरेक्टर गीथू मोहनदास भी कियारा की तारीफ करते नहीं थक रहीं, कहती हैं कि कुछ परफॉर्मेंस फिल्म से आगे निकलकर एक आर्टिस्ट को ही नया रूप दे देती हैं – और कियारा का काम इस फिल्म में वैसा ही है।
KGF 2 के बाद चार साल बाद यश फिर से बड़े परदे पर लौट रहे हैं, और टॉक्सिक पहले से ही पैन-इंडिया ही नहीं, ग्लोबल लेवल पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। इंग्लिश और कन्नड़ में शूट की गई यह फिल्म 19 मार्च 2026 के फेस्टिव वीकेंड पर धमाकेदार रिलीज के लिए लाइनअप है। तैयार रहिए, ये फेयरिटेल बच्चों वाली नहीं… बड़ों के लिए है – और बहुत ही टॉक्सिक तरीके से!

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!