Trending

Jaunpur News : ​हीरामणि यादव की पुण्यतिथि पर बच्चों में बांटा गया ऊनी स्वेटर

टीम संचार सेतु

डा. संजय यादव, बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा वीरभानपुर के प्राथमिक विद्यालय पर हीरामणि यादव की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आंगनवाड़ी एवं कक्षा 1 से 5 तक के 100 छात्र—छात्राओं को ऊनी स्वेटर वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जगदीश यादव (पूर्व प्रधानाध्यापक) रहे। इन्हीं के द्वारा बच्चों को ऊनी स्वेटर एवं मिष्ठान वितरित किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि  शिक्षा द्वारा ही मनुष्य सर्वोच्च्य पद पा सकता है। शिक्षा के अभाव में मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद गुप्ता (प्रधानाध्यापक वीरभानपुर) रहे। कार्यक्रम की रूप—रेखा हीरामणि जी के पुत्र रामफेर यादव, रामतेज यादव, राय साहब यादव (पूर्व SPO), लाल साहब यादव (पूर्व IPS), राकेश यादव (कोटेदार), पौत्र प्रोफेसर डॉ संजय यादव की देन है जो आज धरातल पर साकार हो सकी।
इस अवसर पर राजाराम विश्वकर्मा, अंकेश यादव बब्लू, शिक्षक सहित तमाम छात्र—छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय यादव ने किया। कार्यक्रम के समापन पर राकेश यादव कोटेदार ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!