Trending

Jaunpur News : ​ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के दो खिलाड़ियों का चयन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 के लिए  जिले के दो कर्मचारी खिलाड़ियों का चयन हुआ है ।प्रदेशीय फुटबॉल टीम 22 में जगह बनाई है। बता दें कि ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पर फुटबॉल प्रतियोगिता सांताक्रुज फुटबॉल ग्राउंड, एथलेटिक स्टेडियम एवं कैमपाल फुटबॉल ग्राउंड में 8 से 15 दिसंबर के बीच आयोजन होगा जिसके लिए सिविल सेवा में सेवारत कर्मचारियो का जिला स्तरीय ट्रायल के बाद मंडल स्तरीय ट्रायल और फिर प्रदेश स्तरीय ट्रायल सीतापुर में हुआ जिसमें जिले के जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनान सुदेश कुमार यादव जो करंजाकला के सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के पद पर कार्यरत है। इनका चयन हुआ है। उनके साथ ही इनके चचेरे भाई पंचायत राज विभाग में तैनात राय साहब यादव का प्रदेश स्तरीय टीम 22 में चयन हो गया। लोगों में खुशी का माहौल बन गया। चयनित खिलाड़ियों को जिला कृषि रक्षा अधिकारी जौनपुर के विवेक कुमार ने बधाई शुभकामनाएं दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!