Trending

Jaunpur News : ​जौनपुर में लौह पुरुष की जयन्ती पर निकाली एकता यात्रा

टीम संचार सेतु

विकास यादव, नौपेड़वा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर जिले में आयोजित एकता यात्रा में सहभागिता किया। यह यात्रा मल्हनी विधानसभा अन्तर्गत नौपेड़वा से मोहम्मदपुर तक उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ निकली। बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने यात्रा में शामिल होकर इसे विशाल जनसमूह का रूप दिया।
इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि "भारत के राष्ट्रीय एकीकरण में लौह पुरुष का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। 562 रियासतों को एक धागे में पिरोकर उन्होंने एक मजबूत, संगठित और सशक्त भारत का निर्माण किया। उनका जीवन देशभक्ति, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का जीवंत उदाहरण है। सरदार पटेल जी के सिद्धांत और विचार आज भी देश की एकता और अखंडता की आधारशिला हैं। "नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं को सरदार पटेल की कार्यशैली, समर्पण और राष्ट्रप्रथम की भावना से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। देश की प्रगति तभी संभव है जब समाज में एकता, सदभाव और आपसी सम्मान की भावना बढ़े। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर सकारात्मक प्रयास करें।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल जी ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोकर वह कार्य किया जिसे करने की हिम्मत और दृष्टि बहुत कम लोगों में होती है। यदि सरदार पटेल न होते तो अखंड भारत का निर्माण मुश्किल था। उन्होंने केवल रियासतों को ही नहीं जोड़ा बल्कि देश की विविधताओं को एक शक्तिशाली पहचान दी। आज हम जिस सशक्त भारत पर गर्व करते हैं, उसका मूल आधार सरदार पटेल की दूरदर्शिता और कार्यशैली है। पदयात्रा में श्री नारायण सिन्हा इंटर कालेज, भोलानाथ मिश्र डिग्री कालेज, राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल सहित आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।
इस अवसर पर सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, वरिष्ठ नेता सतीश सिंह, सुधाकर उपाध्याय, अमित मिश्रा, सुरेश सिंहानिया, आशीष गुप्ता आशू, परशुरामपुर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र, नौपेड़वा मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, आशुतोष उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय, अमरजीत मिश्र, विनोद तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन जिला मंत्री सुशील मिश्र ने किया तो आभार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने जताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!