Trending

Jaunpur News : ​वाहन चोरी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

डा. प्रदीप दूबे, सुइथाकला, जौनपुर। अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे गैंग बस्टर अभियान के तहत सरपतहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के सरगना एवं गैंग नंबर डी-83 के सक्रिय सदस्य इन्द्रेश यादव पुत्र त्रिभुवन यादव निवासी डेहरी गांव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर चालान सहित न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक जंग बहादुर यादव, हेड कांस्टेबल गणेश यादव की अहम भूमिका रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!