Jaunpur News : ​हौंसलाबुलन्द मनबढ़ों ने पत्रकार के कार को किया क्षतिग्रस्त

सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मनबढ़ों ने सोमवार की देर रात को एक पत्रकार के कार में जमकर तोड़—फोड़ किया। घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित ने दो ज्ञात सहित 3 लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया है।
बता दें कि उक्त गांव निवासी विवेक सिंह का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन लोगों ने पत्रकार के परिवार से कई बार झगड़ा किया। विवेक सिंह की माता की तबियत इन दिनों काफी गम्भीर चल रही है। रात को वे मां की देख—रेख के बाद सो गये। रात को अचानक डेढ़ बजे घर के बाहर कुछ आवाज आयी।आवाज सुनकर उनकी पत्नी संगीता सिंह व पुत्री रितिका सिंह जब बाहर निकलकर आये तो उन्होंने देखा कि उनको देखकर 3 लोग भागने लगे। उन्होंने उन 3 में से दो लोगों को पहचान जिनमें राहुल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह तथा रोहन सिंह पुत्र राजेश रहे। एक अन्य युवक की पहचान नहीं हो पायी। फिलहाल पीड़ित ने बताया कि 27 अक्टूबर 2015 को भी इन युवकों में से रोहन सिंह पुत्र राजेश सिंह नामक युवक घर पर आकर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकियां दे चुका है। पीड़ित ने थाने पर 3 लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया।
थाना पर तैनात एसआई राजकुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। एसआई राम अवतार यादव को मामले को जांच में भेजा गया है। थाना प्रभारी गजानन्द चौबे के आने के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم