Trending

Jaunpur News : ​पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

टीम संचार सेतु

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव का शुक्रवार को जौनपुर आगमन पर राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार के रूहटा स्थित आवास पर महासभा के पदाधिकारियों ने जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूरे देश में मजबूत हो रहा है। पंजाब में भी संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।
वहीं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज कायस्थ समाज को जागरूक करने की जरूरत है। जब कायस्थ समाज जागरूक हो जाएगा, बड़ा से बड़ा लक्ष्य साकार हो जाएगा। महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की प्रेरणा से कायस्थ महासभा देश की सबसे मजबूत संगठन के रूप में कार्य कर रहा है।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट एवं संचालन राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव पत्रकार, संदीप श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, अम्बरीष श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, देवांश श्रीवास्तव, सूर्यांश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!