बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चतुर्भुजपुर बड़ा दुबान के मूल निवासी एवं मुम्बई के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं बिल्डर प्रेम सागर दूबे का 73 वर्ष की उम्र में मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। श्री दूबे ने मुम्बई में उत्तर भारतीयों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हुये तमाम लोगों को अपने स्तर से सहयोग किया। शिक्षा—दीक्षा जौनपुर नगर के टीडीपीजी कालेज से पूरी करने के बाद श्री दूबे देश की आर्थिक राजधानी मम्बई में कारोबार के लिये गये जहां उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से बड़ा व्यवसाय स्थापित किये। श्री दूबे का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया जहां उनको श्रद्धांजलि देने के बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में मोक्षदायिनी गंगा के मणिकर्णिका घाट पर किया गया जहां मुखाग्नि उनके बड़े बेटे आनन्द सागर दूबे ने दिया। बता दें कि स्व. दूबे जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक मण्डल के अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय के ससुर थे।
Jaunpur News : समाजसेवी प्रेमसागर का हुआ निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق