Jaunpur News : ​रचना विशेष विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

जौनपुर। नगर के रासमण्डल में स्थित रचना विशेष विद्यालय में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां विद्यालय के दिव्यांग बच्चे, उनके अभिभावक, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. संतोष सिंह ने कहा कि संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है जो भारत को एक संप्रभु समाजवादी धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। संविधान दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही संविधान के मुख्य वास्तुकार डा. बी.आर. अम्बेडकर के महान योगदान को याद करना है। इसी क्रम में प्रधानाचार्य गौतम चन्द, विशेष शिक्षक रविरंजन, दामिनी, बबिता, नीतू, नीरज ने संविधान दिवस पर विस्तृत चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये नसीम अख्तर ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post