Trending

Jaunpur News : ​मिशन शक्ति में बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिये किया गया जागरूक

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के 5वें चरण में थाना सरपतहां की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ऊंचगांव में बालिकाओं हेतु आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता करते हुये थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, आत्मरक्षा के महत्व और अपराध से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दिया।इस दौरान छात्राओं को डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, इमरजेंसी सेवा 108 जैसी जरूरी सेवाओं के प्रयोग का तरीका समझाया गया। थानाध्यक्ष ने छात्राओं को साहसी और आत्मविश्वासी बनने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में बिना झिझक सहायता मांगें।कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर राय, कांस्टेबल अमरजीत, महिला कांस्टेबल सविता, विद्यालय की शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं। जागरूकता के क्रम में थानाध्यक्ष ने सरपतहां गांव में उपस्थित क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों को नये भारतीय कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान किया जहां तमाम स्थानीय प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!