Trending

Jaunpur News : ​3 दिन बाद नदी किनारे मिला युवक का शव

टीम संचार सेतु

जफराबाद, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया रामघाट के पास दाह संस्कार करने आये युवक का शव घटना के 3 दिन बाद जफराबाद थाना क्षेत्र के वजहुद्दीनपुर सरैयां गांव के पास नदी किनारे मिला। आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमडीह गांव का 26 वर्षीय मुकेश कुमार बीते 20 नवंबर को गांव के ही एक वृद्ध महिला के शव का दाह संस्कार करने के लिए राम घाट पंचहटिया आया हुआ था। शाम के 4 बजे मुकेश कुमार नदी में उतरकर नहाने लगा। नदी के बीचोबीच पहुंचते ही मुकेश कुमार नदी में डूब गया। चौकी इंचार्ज चौकियां कृष्णा नंद यादव ने बताया कि 3 दिन तक लगातार गोताखोरों के मदद से नदी में खोजबीन किया गया लेकिन डूबे हुए युवक मुकेश का पता नहीं चल सका था। रविवार को सुबह 10 बजे जफराबाद थाना क्षेत्र के वजहुद्दीनपुर पुर सरैयां गांव के पास नदी किनारे एक युवक का शव ग्रामीणों को दिखा। जिस पर ग्रामीणों ने जफराबाद थाना पर सूचना दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शक्ल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष जफराबाद ने लाइन बाजार थाना पुलिस के जरिए मृतक के परिजनों को सूचना दिया। परिजनों ने आकर शव देखा तो 3 दिन पहले डूबे मुकेश कुमार के रूप में शव का पहचान हुई। पुलिस ने मृतक मुकेश कुमार के पिता नंदलाल की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!