Trending

Jaunpur News : ​जमीन बैनामा करने के नाम पर दो लोगों से लिये गये 30 लाख, मगर नहीं किया बैनामा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जमीन बैनामा करने के नाम पर दो लोगों से 15—15 लाख रूपये ले लेने बाद में बैनामा करने से मुकर जाने के एक मामले में पुलिस अधीक्षक डा कौस्तुभ के आदेश पर लाइन बाजार थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव को सौंपी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी राजेश यादव पुत्र मिठाई लाल यादव व सुनील राय पुत्र स्व लालचंद राय ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि श्याम सुन्दर चौहान पुत्र तुलसी चौहान निवासी पचहटियां थाना लाइन बाजार ने अपनी जमीन बैनामा करने की बात कह बयाना के तौर पर 15—15 लाख रूपये ले लिए। प्रार्थना पत्र में दोनों भुक्तभोगियों ने बताया कि 23 सितम्बर 2025 को अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 15—15 लाख रूपये श्याम सुन्दर चौहान व उनकी माता चिंता देवी के जॉइंट खाते में ट्रांसफर किया गया। अब वह जमीन बैनामा करने से मुकर गया है। रूपये भी वापस नहीं कर रहा है। लाइन बाजार थाने पर शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के आदेश पर थाना पुलिस ने दोनों मामलो में सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!