Trending

Jaunpur News : ​बापू के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का करें प्रयास

टीम संचार सेतु

कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पुष्प राज सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनील भारती सहित उपस्थित अधिकारीगण द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
जनक कुमारी इंटर कालेज की छात्राओं के द्वारा रामधुन गाई गई जिस पर जिलाधिकारी ने शिक्षिका और छात्राओं को डायरी, पेन और मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया। राज्य मंत्री ने कहा कि उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारे। लाल बहादुर शास्त्री जी के संघर्ष, आदर्श एवं चिंतन के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि उनका आदर्श और सादगी भरा जीवन  हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
सांसद राज्यसभा ने महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में उनके योगदान तथा लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा किसानों की आत्मनिर्भरता तथा देश के विकास में उनके योगदान का उल्लेख किया। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सादा जीवन, उच्च विचार को अपनाना चाहिए। शांति जीवन में खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करती है। देश को आजादी दिलाने में सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अतुल्य योगदान रहा है। गांधी जी के नेतृत्व में देश को आजादी मिली, हमें उनके संकल्पना को साकार करना है तथा उनके विचारों को आत्मसात करना है प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वार्थरहित अहंकाररहित होकर वर्ष 2047 तक अपने देश, प्रदेश को विकसित बनाना है जिसके लिए समर्थ पोर्टल पर उन्होंने सभी से सुझाव देने की अपील भी की।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण सहित आमजनमानस द्वारा किया गया। जिलाधकारी के द्वारा गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और खादी विभाग द्वारा लगाया गया चरखा को चलाया गया और कहा गया कि खादी को जीवन में महत्व दे। अंबेडकर तिराहे पर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, वर्तमान अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन आशीष त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही विकास भवन सहित समस्त कार्यालयों में महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!