Trending

Jaunpur News : ​तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

टीम संचार सेतु

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत हाईवे पर गजना गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार पेंटर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गजना गांव का गुड्डू गौतम बीती रात में अपने ससुराल चौकियां अलीखानपुर से होकर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। रात के लगभग 10 बजे जैसे ही बाइक सवार गुड्डू जौनपुर-केराकत हाईवे पर सेवईनाला पुलिया के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने गुड्डू की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार गुड्डू गौतम सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर फट गया। स्थानीय लोग जब तक दौड़ते तब तक उक्त कार चालक सभी तेज गति से फरार हो गये। स्थानीय लोग डायल—112 पुलिस की मदद से गंभीर हालत में घायल गुड्डू गौतम को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही गुड्डू की मौत हो गई। मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने पहुंचकर शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। वहीं गुड्डू की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी ममता का रो-रो कर बेसुध हो जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!