Trending

Jaunpur News : पुलिस ने छेड़खानी, पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। पुलिस ने छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिस पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक केके सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला की टीम ने सोमवार को अभियुक्त सुरजीत सिंह पुत्र स्व. कपिलदेव सिंह निवासी कोपा थाना शाहगंज को कोपा नदी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। मामला ग्राम कोपा निवासी श्री फलेश मिश्रा पुत्र स्व. उमाकांत मिश्रा द्वारा दर्ज कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की गई जिसमें उसने अपनी सफाई न्यायालय में देने की बात कही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!