Trending

Jaunpur News : ​भूमि पूजन कर शुरू हुआ मंदिर निर्माण

टीम संचार सेतु

खुटहन, जौनपुर। महमदपुर गुलरा गांव में गुरुवार को मां काली देवी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इसी के साथ मंदिर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके पूर्व भी यहां भगवान भोलेनाथ और बजरंग बली का भव्य मंदिर बन चुका है। गांव निवासी लल्लन पाण्डेय अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ मंदिर निर्माण से पूर्व भूमि पूजन किया। पंडित रामप्यारे द्विवेदी और दिनेश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। श्री पाण्डेय ने बताया कि मंदिर निर्माण वे अपने पिता स्व उमा पाण्डेय की पावन स्मृति में कराने का संकल्प लिए है। गांव के गोमती नदी तट पर यह भोलेनाथ और बजरंग बली के बाद तीसरा मंदिर निर्माण हो रहा है। यहां नित्य सुबह शाम दर्जनों भक्तों का जमावड़ा होता है। जो पूजा आरती में नियमित सामिल होते हैं। इस मौके पर श्रीपाल पाण्डेय, काली प्रसाद पाण्डेय, राम अनंद पाण्डेय, सरपंच कैलाश नाथ, अखिलेश पांडेय, मुरली यादव, कुंदा शर्मा आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!