Trending

Jaunpur News : ​बैठक में संगठन को गतिशील एवं पारदर्शी बनाये जाने पर बनी सहमति

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बलुआ विजईपुर गांव में संगठन कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रताप के आवास पर भारतीय आदिवासी महासभा मंत्रिमंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक में संगठन को गतिशील एवं पारदर्शी बनाए जाने सहित आदिवासी समुदाय की ज्वलंत समस्याओं पर विचार एवं समाधान हेतु प्रयास किए जाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में अयोध्या (फैजाबाद) गोली कांड में निर्दोष छात्र प्रमोद गौतम को निर्वस्त्र बांधकर अमानवीय एवं बेरहमी से पिटाई किए जाने की घटना का पुरजोर निंदा करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए उपर्युक्त घटना की हाईकोर्ट के सेवानिवृत्ति जज से न्यायिक जांच करने की मांग महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल व उत्तर प्रदेश शासन से की जायेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में निर्दोष लोगों पर फर्जी तरीके से पुलिसिया उत्पीड़न चरम सीमा पार कर चुकी है। प्रदेश में जो चल रहा है, उसे जनता बखूबी समझ रही है। बंदूक की नोक पर आम जनता को गुलाम नहीं बनाया जा सकता है। देश के लोग भेड़ बकरी नहीं है।
इस अवसर पर डॉ. ए.के. यादव, रामजीत, विजय आदिवंशी, राम दशरथ राम, संत लाल, महेंद्र, सुनीता देवी, मनोरमा देवी, बबलू, रामजीत, मीना समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत निराला ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!