Jaunpur News : ​बच्चियों को पीसीओनी बीमारी से बचने की है जरूरत: डा. आकांक्षा

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बाबा हरिनाथ सिंह कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य सुधा सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता अभियान आयोजित करके पठन पाठन कर रही छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता और पी.सी.ओ.नी. पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरण किए गए यह पहल विजयोदय फाउंडेशन की संरक्षक के तौर पर की गई।
इस बाबत डॉ. आकांक्षा सिंह ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करते हुए बताया कि आजकल के समय में बच्चियों को पीरिएड के समय काफी सारी समस्याएं आती हैं। वे उस तरह से जागरूक नहीं हैं। पुराने समय के कुछ भ्रम हैं जो उनके मन में चला आ रहा है, इसलिए बच्चियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बच्चियों को पीरिएड के समय कैसे रहना है, क्या स्वच्छता रखना है। इसके साथ अपने सेहत का कैसे ध्यान रखना है। इस सब बातों को लेकर जागरूक किया गया।
इसके बाद आजकल के रहन—सहन और खान—पान से बच्चियों में एक बीमारी चली है। पी.सी.ओ.नी. जो काफी तेजी से आम बच्चियों में हो रहा है।पी.सी.ओ.नी. क्या है, कैसे होता है और उसके लक्षण क्या है, उससे बचने के उपाय क्या है, उसके लिए बच्चियों को जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. आकांक्षा सिंह ने प्रधानाचार्य सुधा सिंह को सम्मानित किया। बता दें कि डॉ आकांक्षा सिंह डोभी क्षेत्र के तराव गांव की मूल निवानी हैं जो संजाफी ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल फैजाबाद में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post