Trending

Jaunpur News : ​मेला देखकर लौटी किशोरी घर से लापता, परिजन परेशान

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के शास्त्री नगर उमरपुर की निवासी जड़ावाती देवी पत्नी स्व. बबलू सोनकर की पुत्री बीते 2 अक्टूबर से लापता हो गयी है। परिजनों के अनुसार बेटी का नाम सरिता सोनकर जिसकी दिमागी हालत थोड़ी कमजोर है। विजयदशमी की रात को लगभग 3 बजे वह घूमकर वापस आई और अपनी मां से बोली कि मैं आगे वाले कमरे में सोने जा रही हूं। उसकी मां लगभग आधे घंटे के बाद अपने कमरे से बाहर आई तो उसकी बेटी वहां नहीं थी। इसके बाद वह परिजनों सहित पूरे मोहल्ले में पूछताछ करने के बाद विजयदशमी की रात से लेकर शनिवार तक ढूढ़ रही है। लगभग 15 वर्षीया पुत्र के गायब होने से परिजन परेशान होकर इधर—डधर खोजबीन कर रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!