Trending

Jaunpur News : ​राजा जौनपुर ने हवेली में किया शस्त्र पूजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राजा जौनपुर की ऐतिहासिक हवेली में विजयदशमी के शुभ अवसर पर गुरुवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे राजा जौनपुर अवनींद्र दत्त दुबे ने परंपरागत शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ हुआ। पूजन का अनुष्ठान राजपुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र द्वारा कराया गया। इस दौरान जिले के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस परंपरा के साक्षी बने। आपको बता दें कि हवेली में शस्त्र पूजन की परंपरा राजा शिवलाल दत्त ने सन् 1798 में आरंभ की थी। तभी से यह अनुष्ठान पीढ़ी दर पीढ़ी निरंतर चलता आ रहा है और आज भी पूरे सम्मान और आस्था के साथ निभाया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!