Trending

Jaunpur News : ब्लाकस्तरीय बैंकर्स की मासिक बैठक में पहुंचे जिलाधिकारी

टीम संचार सेतु

बदलापुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने स्थानीय विकास खंड में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स (बीएलबीसी) की द्वितीय तिमाही बैठक में आकस्मिक रुप से प्रतिभाग किया। इस मौके उन्होंने समस्त शासकीय योजना की समीक्षा करते हुये लक्ष्य प्राप्ति हेतु उचित निर्देश दिया। पीएम सूर्यघर योजना, सीएम युवा उद्यमी योजना, सीसी लिंकेज खातों में प्रगति लाने हेतु बैंकों के अधिकारियों के निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरण को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिया।
उक्त के क्रम में बदलापुर महोत्सव में बैंकों को सरकार प्रायोजित समस्त योजनाओं में प्रतिभाग करने के भी निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुये लोगों को इससे अच्छादित करने का भी निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति फेज 5.0 अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली बैंक सखी बिंदु कनौजिया, मंजू चौधरी को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी को अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने बदलापुर महोत्सव को लेकर क्या तैयारी चल रही है, उसकी जानकारी ली और उन्होंने सभी बैंकर्स एनआरएलएम एवं बैंक सखी से वार्ता किया तथा बदलापुर महोत्सव में स्टाल लगाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर अग्रणी जिला प्रबंधक, वित्तीय सलाहकार, आजीविका मिशन के प्रतिनिधि, बैंक जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधकगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!