Trending

Jaunpur News : दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर होंगे विभिन्न खेल

टीम संचार सेतु

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर जनपद में 16 अक्टूबर को जनपद स्तरीय जूनियर वर्ग बालक कबड्डी एवं जूनियर वर्ग बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में होगा। जूनियर वर्ग बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.07.2005 के बाद की तथा वजन 75 किग्रा0 से कम होना चाहिए। जूनियर वर्ग बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन भी उक्त तिथि एवं समय पर किया जायेगा जिसके लिए बालिकाओं की जन्म तिथि 1 जुलाई 2007 के पूर्व का नहीं होना चाहिए। कबड्डी के खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि इन्दिरा गांधी स्टेडियम में कन्हैया सिंह यादव कबड्डी प्रशिक्षक एवं खो-खो के खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि अमरजीत यादव खो-खो प्रशिक्षक को देंगे। कबड्डी एवं खो-खो टीम में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 12+1 होगी।
इस आशय की जानकारी देते हुये जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया कि उक्त आयोजन के अन्तर्गत जनपद स्तरीय जूनियर वर्ग फुटबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9 बजे से 24 अक्टूबर को सिझवारा फुटबाल ग्राउण्ड पर होगा। फुटबाल में खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जुलाई 2007 के बाद की होनी चाहिए। फुटबाल की प्रविष्टि के इच्छुक विद्यालय/क्लब/टीमें अपनी प्रविष्टि मनीष निषाद फुटबाल खिलाड़ी को उपलब्ध करा सकते हैं। फुटबाल टीम में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 16+1 होगी।
जूनियर आयु वर्ग की तीनों प्रतियोगिता में जनपद की 8-8 टीमों को प्रविष्टि दी जायेगी। प्रविष्टि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। खिलाड़ी आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं हाईस्कूल का मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर आयेंगे। आयु निर्धारण के लिए इन्हीं अभिलेखों को आधार माना जायेगा। विद्यालय की टीमें अपनी प्रविष्टि विद्यालय के प्रधानाचार्य या खेल अध्यापक के माध्यम से करायेंगी। प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त खिलाड़ियों /टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा। विजेता एवं उप विजेता टीमों के प्रत्येक सदस्य को धनराशि उनके खाते में पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!