Trending

Jaunpur News : ​खेतासराय का ऐतिहासिक भरत मिलाप सकुशल सम्पन्न

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर में ऐतिहासिक भरत मिलाप पर परम्परागत शोभायात्रा निकाली गई। बारिश होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी नहीं थी। शोभायात्रा में दुर्गा प्रतिमाओं के साथ लगभग दो दर्जन झांकिया, भक्ति गीत व नाच गाने का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। वहीं शोभायात्रा में शामिल झांकियों को भी सम्मानित किया गया।
भोर में चारों भाइयों के मिलन का भाव पूर्ण दृश्य देख कर श्रद्धालु भाव विह्वल हो गए तथा झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेताब रहे। वास्तव में यह वह पल है। जब दोनों त्याग की मूर्तियों का प्रेम भरा मिलन जब होता है। तीनों लोक में एक छटा फैल जाती है। नगर में भरत मिलाप कार्यक्रम पर ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई जो अपने परम्परागत गत रास्ते से होते हुए दुर्गा मंदिर पुरानी बाजार होकर वापस गोला बाजार में समाप्त हुई।
पुरानी बाजार में शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा में रथ के साथ दुर्गा प्रतिमाएं भी चल रही थीं। जो यात्रा को शोभा बढ़ा रहा था। गोला बाजार में चारों भाइयों के मिलन का कार्यक्रम भरत मिलाप सम्पन्न हुआ। संचालन भरत मिलाप कमेटी के अध्यक्षता रूपेश कुमार उर्फ मोनू ने किया।
इस अवसर पर विनोद जायसवाल, रवि बरनवाल, गोरखनाथ प्रजापति, रविन्द्र पाण्डेय, एडवोकेट कुसुम सिंह, सुरेश अवस्थी, सोनू बिन्द समेत आदि उपस्थित रहे। इस दौरान भरत मिलाप झाकियां बनाने वालों को क्रमशः पुरस्कार क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने अपने हाथों से सम्मानित किया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी रात पुलिस बल चक्रमण करती रही। अंत में भरत मिलाप के संचालन कर रहे अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने समस्त आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!