Trending

Jaunpur News : तेज रफ्तार बना जानलेवा, हादसे में आटो पलटने से एक की हुई मौत, कई घायल

टीम संचार सेतु

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं और उनके अभिभावक घायल हो गये। बसहरा स्थित विद्यालय से दिवाली की छुट्टी के बाद घर लौटते समय एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, दो छात्राओं को भी चोटें आईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह हादसा बरसठी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप से लगभग 50 मीटर दूर  अचानकनगर, निगोह मार्ग पर हुआ। करीब दर्जन भर छात्राएं और उनके चार अभिभावक एक ऑटो में सवार होकर मियाचक से निगोह की ओर जा रहे थे। ऑटो चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गया।
सूचना मिलने पर बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ऑटो चालक दीपक मोदनवाल निवासी मियाचक, हंसिया को हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया है।
इलाज के दौरान शीला (40) पत्नी छोटू निवासी आमापुर, निगोह की मौत हो गई जबकि घायलों में सीमा (38) पत्नी रविशंकर निवासी गहली शामिल हैं जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बिंदु (27) पत्नी पप्पू निवासी गहली भी घायल हुई हैं। घायल छात्राओं में अंशी (7) पुत्री पप्पू सरोज और प्रिंसी (11) पुत्री नंदलाल दोनों निवासी गहिली शामिल हैं।
अन्य छात्राओं में अफसरी पत्नी पिंटू निवासी राजापुर परियत, उनकी बेटियां आदिवा और आलिया (कक्षा 8), सायरी पुत्री रुस्तम (कक्षा 7), अंकिता पुत्री शिव प्रकाश (कक्षा 6), अर्पिता पुत्री शिव प्रकाश (कक्षा 6), अर्पिता पुत्री आशीष (कक्षा 6) और सोनाक्षी पुत्री रविशंकर (कक्षा 6) निवासी गहली भी मौजूद थीं।
बरसठी थाना प्रभारी के अनुसार ऑटो चालक दीपक मोदनवाल शराब के नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था। यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। सभी घायलों का उपचार जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!