Trending

Jaunpur News : भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये दिनेश फौजी

टीम संचार सेतु

जौनपुर आगमन पर साथियों ने किया जोरदार स्वागत
जौनपुर। देश की सेवा से अवकाशप्राप्त फौजियों एवं शाहिद हुये सैनिकों के परिवार के सहायतार्थ बने भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को लखनऊ के मोटल में हुई। पूर्व सैनिक प्रमोद श्रीवास्तव एवं पूर्व सैनिक रमाकांत मिश्र के संयुक्त अगुवाई में हुई बैठक में पूरे प्रदेश के सभी जनपदों से आये पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
बैठक में सैनिक कल्याण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। साथ ही शहीद सैनिक के परिवार वालों को मिलने वाली सुविधाओं में आने वाली समस्याओं के मिलकर समाधान किये जाने पर चर्चा की गयी। साथ ही भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिनेश यादव फौजी जौनपुर को चुना गया जिसके बाद सभी सदस्यों ने स्वागत किया। अपने उद्बोधन में नवचयनित प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव फौजी ने कहा कि आप लोगों के विश्वास पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पूर्व सैनिकों को आने वाली समस्याओं का तुरंत तत्काल समाधान करवाया जायेगा।
उक्त अवसर पर कलेश यादव जौनपुर, सुभाष चंद्र महराजगंज, महेंद्र यादव चंदौली, रामलाल यादव वाराणसी, रविन्द्र कुमार प्रयागराज, रोशन लाल गुप्ता मऊ, अशोक कुमार आजमगढ़, इंद्रमणि शर्मा लखनऊ, प्रमोद श्रीवास्तव गाजीपुर, विजय यादव सुल्तानपुर, अनिल वर्मा हरदोई, उमेश कुमार एटा, वीरेश कुमार कानपुर, रविन्द्र यादव प्रतापगढ़, सुरेश कुमार बलिया, संजय कुमार बाराबंकी, यशवंत कुमार आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में नवचयनित प्रदेश अध्यक्ष दिनेश फौजी के जौनपुर आगमन पर  पूर्व सैनिक रमाकांत मिश्र की अगुवाई में कार्यक्रम करके दिनेश फौजी का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही सभी पूर्व सैनिकों ने प्रसन्नता जाहिर किया। बता दें कि दिनेश यादव कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं। वर्तमान में आप अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीयः महासचिव है। इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से सैनिक कल्याण समिति मजबूत होगी।
इस अवसर पर रामसूरत यादव, आरपी सोनकर, सूर्यकांत यादव, श्याम लाल यादव, शेषमणि यादव, विजय बहादुर, ध्यान चंद दुबे, आशीष यादव, सुभाष यादव, हवलदार यादव, रमेश यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कमलेश चंद्र यादव, जय प्रकाश, विजय बहादुर, रामजी लाल यादव, रामाशंकर, सत्य प्रकाश, सुशील कुमार, दयाशंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष यादव फौजी ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!