Trending

Jaunpur News : ​मंगल क्लीनिक पर आयोजित हुई मानसिक स्वास्थ्य संगोष्ठी

टीम संचार सेतु

जौनपुर। 10 अक्टूबर के दिन हम लोग मेंटल हेल्थ डे मनाते हैं। इस उपलक्ष्य में नगर के वाजिदपुर तिराहा पर स्थित मंगल क्लीनिक (न्यूरो साईकियाट्रिस्ट सेंटर) द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मानसिक एवं न्यूरो रोग विशेषज्ञ डा. उत्तम गुप्ता ने बताया कि वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे प्रत्येक साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1992 में हुई थी। तब से लेकर कर आज तक 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का थीम है 'आपात स्थिति में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना।' इस थीम पर इस साल वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जा रहा है।
डा. गुप्ता ने बताया कि इस दौरान मंगल क्लीनिक पर नि:शुल्क मानसिक परीक्षण किया गया। विभिन्न मानसिक बीमारियों के बारे में बताते हुये उन्होंने उनसे कैसे बचाव किया जाता है, इस पर विस्तृत चर्चा किया। इस अवसर पर त्रिलोकी यादव, रमाकांत यादव, अजय साहू, मैनेजर शशिभूषण पांडेय, नर्सिंग स्टाफ उषा, मनीषा, महिमा, मोनी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!