Trending

Jaunpur News : ​मुकुट पूजन के साथ शुरू हुआ गोरारी का रामलीला मंचन

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। परंपरा, संस्कृति और श्रद्धा के रंगों से सराबोर गोरारी की ऐतिहासिक श्री रामलीला का भव्य शुभारंभ सोमवार की शाम मुकुट पूजन के साथ हुआ। वर्षों पुरानी इस परंपरा की शुरुआत हर बार की तरह पूरे धार्मिक उत्साह और विधि-विधान से की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुम्बई से आये 80 वर्षीय पर्सी बुजुर्ग गोदरेज डालीकुका ने फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।
मंच पर पूजा-अर्चना के उपरांत राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान सहित अन्य पात्रों के मुकुटों का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इसके बाद कलाकारों ने श्री गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
रामलीला समिति गोरारी के अध्यक्ष नितेश मोदनवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि लोक संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। गोरारी का ऐतिहासिक रामलीला बहुत पुराना है और यह मंचन क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर बन चुकी है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी परंपराओं में बसती है। रामलीला केवल एक नाटक नहीं, बल्कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देती है। कलाकारों को शुभकामना देते हुये आयोजन समिति को इस सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने के लिये सराहा।
इस अवसर पर संरक्षक पूर्व प्रधान आनन्द बरनवाल, उपाध्यक्ष लल्लन गुप्ता, निर्देशक प्रधान सन्दीप मौर्या, हरी मौर्या, अजय साहू, परमानन्द, घनश्याम साहू, शिव कुमार, राहुल गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!