Trending

Jaunpur News : ​अर्जुन शर्मा पुनः चुने गये बदलापुर पत्रकार संघ अध्यक्ष

टीम संचार सेतु

बदलापुर, जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ की बदलापुर तहसील इकाई का अध्यक्ष पुनः अर्जुन शर्मा को निर्विरोध चुना गया। बुधवार को बक्शा विकास खण्ड के हनुमानगढ़ी मन्दिर पर आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से ओंकार मिश्र सरंक्षक, सतेंद्र सिंह, अभिनव सिंह उपाध्यक्ष, शशि गुप्ता महामंत्री, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, अखिलेश यादव, अमित पाण्डेय, लालशेखर सिंह, जनार्दन गौड़, वरुण यादव सयुंक्त मंत्री, राजकमल मिश्र, कुलदीप विश्वकर्मा, रतन लाल आर्य आडिटर, ओम प्रकाश पाण्डेय उप आडिटर, ओम प्रकाश सेठ, पंकज विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश यादव, सत्य नारायण गुप्ता, श्रवण निषाद सदस्य नामित किये गये।
इस दौरान बैठक से पहले की पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई। कार्यवाही पश्चात नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संरक्षक ओंकार मिश्र ने लोगों को  मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। वहीं अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आप लोगों ने जो दायित्व सौंपा है, उसके सापेक्ष मैं सदैव पत्रकारों के हित में लड़ाई लड़ने के लिए सदैव कटिबद्ध रहूंगा। इस अवसर पर तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!