Trending

Jaunpur News : अन्तरराज्यीय गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

बरसठी, जौनपुर। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह के तीन सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की MDMA सामग्री, 1.10 लाख रुपये नकद और एक वाहन बरामद पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि स्वाट, गामा, एसओजी और थाना बरसठी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सोमवार रात करीब 10 बजे सूचना पर बरसठी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली स्थित उनके घर से तीनों अभियुक्तों को MDMA बनाते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 300 ग्राम निर्मित MDMA, 1 किलोग्राम सोवा पाउडर, 15 किलोग्राम कास्टिक सोडा, 6 किलोग्राम ब्लैक पेपर, 500 ग्राम सफेद रैपर जैसी MDMA बनाने की सामग्री मिली। बरामद सामग्री की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त 1.10 लाख रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी जब्त की गई।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मुख्य सरगना अभीत तिवारी है। अभीत पहले भी 1 मार्च 2025 को गुरुग्राम के डीएलएफ थाना क्षेत्र से MDMA मामले में जेल जा चुका है। इस गिरोह के अन्य सदस्य संदीप तिवारी, घनश्याम सरोज, लवीशंकर मिश्रा और संजय सिंह अभी भी जेल में बंद हैं। अभियुक्त अभीत ने बताया कि उसे MDMA बनाने का तरीका उसके चाचा संदीप तिवारी ने सिखाया था जो एक केमिकल इंजीनियर हैं। अभीत ने स्वयं मैकेनिकल से पॉलीटेक्निक किया है। वह ज्यादातर MDMA की आपूर्ति मुंबई और हरियाणा में करता था जबकि जौनपुर में भी कुछ खास व्यक्तियों को इसकी सप्लाई करता था।
097 व 098

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!