Jaunpur News : ​बलिया सांसद के जनपद आगमन पर सपा नेत्री उषा जायसवाल ने किया स्वागत

जौनपुर। बलिया सांसद सनातन पाण्डेय के जनपद आगमन पर समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी हर मोर्चे पर जनमानस की लड़ाई लड़ते हुये भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की लड़ाई मौजूदा सरकार से लड़ रही है। मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री तानाशाही रवैया अपनाते अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भी तानाशाही रवैया अपनाने लगे हैं। इस सरकार का पतन 2027 में होकर रहेगा। वहीं महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ गयी हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था बिल्कुल फेल है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील दुबे, रेखा सिंह, सुशीला यादव, शिवांगी यादव, शिल्पा जायसवाल, पूनम यादव, पिंकी गुप्ता, श्रवण जायसवाल, धर्मेन्द्र चौरसिया, आशुतोष दुबे, देवांश दुबे, सुरेन्द्र यादव सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم