Trending

Jaunpur News : ​सम्पादक मण्डल जौनपुर इकाई का चुनाव सम्पन्न

टीम संचार सेतु

जौनपुर। स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के जौनपुर इकाई का चुनाव गुरूवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। इस दौरान राकेशकान्त पाण्डेय जिलाध्यक्ष एवं अरविन्द पटेल जिला महासचिव निर्वाचित किये गये। इस पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपने पद का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करेंगे। इस अवसर पर संरक्षक जय प्रकाश मिश्रा, शम्भूनाथ सिंह, वर्तमान अध्यक्ष रामजी जायसवाल, महासचिव छोटे लाल सिंह, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, डा. बृजेश यदुवंशी, डा. प्रमोद वाचस्पति, डा. नौशाद अली, विरेन्द्र सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, स्वदेश कुमार, अनिल गौतम, महेन्द्र प्रजापति, सूरज साहू, अमित शुक्ला, रामचन्द्र नागर, लालजीत डेमोस, रविन्द्र श्रीवास्तव, मो. रऊफ सहित तमाम सम्पादक मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!