Trending

Jaunpur News : ​ अशोक सोनकर ने संवारा कम्पोजिट विद्यालय सबरहद

टीम संचार सेतु

जौनपुर। शाहगंज के सबरहद कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यपक अशोक सोनकर ने अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत विद्यालय को एक नया रूप दिया है। इनके मेहनत की देन है कि राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सबरहद में मेरा पदस्थापन वर्ष 2007 में हुआ। इस विद्यालय का भवन प्रभारी/प्रधानाध्यपक रहा। विद्यालय जीरो से मैंने प्रारंभ किया। विद्यालय का भवन निर्माण खूबसूरत बनाया। उसके बाद विद्यालय में लगातार ग्रीनरी पर विशेष ध्यान दिया। ग्रीनरी को बचपन से मेरी शौक थी। अशोक वाटिका के बाद विद्यालय आज एक खूबसूरत वाटिका की तरह हो गया है। प्रथम वर्ष 60 छात्रों का नामांकन किया। इसके बाद लगातार कार्य करता गया। विद्यालय में नामांकन बढ़ता गया। नामांकन की गति यह रही कि इस समय 850 छात्र विद्यालय में नामांकित हैं।
विद्यालय सुन्दर और अधिक सुविधा वाला बन गया जिसके लिए यूबीबी में मुझे सम्मानित किया गया।
शासन के सहयोग से मैंने विद्यालय में सी सी टीवी कैमरा, बच्चों से कम्प्यूटरीकृत क्लासेस, स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, आईसीटी लैब, एस्ट्रोनोमी लैब, विज्ञान, गणित लैब, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, प्रिंट टीएलएम क्लास, स्वच्छ सुदर शौचालय, इन्सीनरेटर, हैण्डवाश, दिगंबोषाचार्य, अध्येमवरदेवि, सूला बाल वाटिका, गुलाब वाटिका आदि फैकल्टीज है। बच्चे जिले सतर के समस्त कार्यक्रम में भाग लेते हैं। विद्यालय में बाल मेला, कार्निवल, टीएलएम मेला एवं समय-समय पर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रगति को देखते हुए शासन प्रशासन एवं विभिन्न एनजीओ द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया जाता रहता है।
वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्टेट शिक्षक अवार्ड दिया गया। संस्था द्वारा होटल ताज लखनऊ में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2022 दिया गया। गोपाल कृष्ण सम्मान सेवा संस्थान मध्य प्रदेश द्वारा साउथ एशियन टीचर्स एक्सीलेन्स अवार्ड 2022 दिया गया। जिला एवं प्रदेश स्तर के ढेर सारे सम्मान से नवाजा गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!