Trending

Jaunpur News : ​धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

टीम संचार सेतु

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भोगीपुर कठार राजाबाजार में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन कर नबी के शान में नारे लगाए गए। ईद मिलादुन्नबी को लेकर केवटली महराजगंज मुस्लिम टोला में चहल-पहल लगी रही। लोगों का मानना है कि इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम का जन्म 570 ई. में मक्का में 12 रबी-उल-अव्वल को हुआ था। यह दिन इस्लाम में खास माना जाता है। ईद मिलादुन्नबी को बारावफात भी कहा जाता है। इस्लामिक जानकारों का कहना है कि इस्लाम के शुरुआती दौर से ही मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश को त्योहार की तरह मनाया जाता है। फातिमी शासक के समय में इसे आधिकारिक तौर पर मनाया जाने लगा। इस्लाम में ईद मिलादुन्नबी को सबसे पाक और अजीम माना गया है। इस दिन मस्जिदों और इबादतगाहों को खास तौर पर सजाया जाता है। अकीदतमंद जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होकर नबी को याद करते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग श्याम नारायण बिन्द, ओम प्रकाश सेठ, सेक्टर प्रभारी खुर्शीद, हाजी मोहम्मद सगीर, हाजी मोहम्मद शरीफ, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, कलराज यादव आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!