Trending

Jaunpur News : जौनपुर की बहू गीतांजली मौर्या नवरात्रि में विदेश में बिखेरेंगे आवाज का जलवा

टीम संचार सेतु

जलालपुर, जौनपुर। जनपद की भजन गायिका गीतांजली मौर्या का त्रिलोचन बाजार में जोरदार स्वागत हुआ। श्रीमती मौर्या ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वह यहां क्षेत्रिय कलाकार चन्दन सेठ से मिलने और बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए रूके थे। उनका नवरात्रि में देवी जागरण का कार्यक्रम थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक में होना है और बाबतपुर एयरपोर्ट से छः बजे शाम आज की प्लाइट से बैंकाक जायेंगे। श्रीमती मौर्या ने बताया कि जौनपुर के सुरेरी क्षेत्र के पट्टीकीरत राय (सुल्तानपुर) ग्राम निवासी अशोक मौर्य की बहू है। उन्होंने बताया कि वह भजन गायिका व संगीत की शिक्षिका हैं और पिछले 20 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वह बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से संगीत की शिक्षा लेने के बाद विदेशों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।
उनका कहना है कि अपने गुरूओं अपने माता-पिता और श्रोताओं के आशीर्वाद से यह सब कुछ संभव हो पाया है। इनके प्रमुख भजन तुझे लाल लाल जोड़ा पहनाऊं, रूनुक झुनुक जगदंबा मैया आएंगी, अईली सातो बहिनिया, मां को पहनादी चुनरिया जयपुर वाली, मां की सान निराली इत्यादि भजन मां के पण्डालो में धूम मचाया है। इस दौरान अभिनेता व समाजसेवी चन्दन सेठ ने माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर विदा किया। इस अवसर पर इं. विनय मौर्य, सुषमा सेठ, दिनेश चन्द श्रीवास्तव, राज यादव, टिन्कू गिरि, संगम जायसवाल, गणेश यादव, श्रवण दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!