Trending

Jaunpur News : सेतापुर कम्पोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास से हो रही पढ़ाई

टीम संचार सेतु

महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित सेतापुर का कम्पोजिट विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बन गया है। पिछले 15 वर्षों से इस विद्यालय में छात्रों की संख्या 300 से अधिक बनी हुई है। विद्यालय ने कई महत्वपूर्ण पड़ाव पार किये हैं। पहले यह अभिनव विद्यालय था। फिर इंग्लिश मीडियम विद्यालय बना। बेहतर शिक्षा व्यवस्था के कारण अब इसे पीएम श्री विद्यालय का दर्जा मिल गया है।
2016 में तत्कालीन जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के दौरे के बाद प्रधानाध्यापक लाल साहब यादव के नेतृत्व में अभिभावकों ने 80000 रुपये के फर्नीचर की व्यवस्था किया। कोरोना काल में बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय की फिर से शुरुआत कराई। विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यहां स्मार्ट क्लास से पढ़ाई होती है। सभी गतिविधियां कैमरे की निगरानी में होती हैं। कई अभिभावक अपने बच्चों को कार से लाते हैं। विद्यालय की उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। इसके 5 छात्रों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द पटेल नियमित रूप से विद्यालय का निरीक्षण करते हैं। यह विद्यालय अब ब्लॉक और तहसील स्तर के प्राइवेट और परिषदीय स्कूलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!