Jaunpur News : प्रणवम् स्कूल में किया गया गांधी पुस्तक मेले का आयोजन

सुजानगंज, जौनपुर। प्रणवम् स्कूल में 'गांधी पुस्तक मेला' के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरिफ खान अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी व विशिष्ट अतिथि सभासद शाहनवाज मंजूर ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर व गांधी पुस्तक मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि आरिफ़ खान व विशिष्ट अतिथि सभासद शाहनवाज मंजूर को अंगवस्त्रम व गांधी जी छायाचित्र दे कर स्वागत किया। पुस्तक मेले में महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से संबंधित अनेक प्रेरणादायक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने इन पुस्तकों को रुचि के साथ पढ़ा और गांधीजी के सिद्धांतों सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, और आत्मनिर्भरता–पर आधारित चर्चा में भाग लिया। जिसमें वे 'अहिंसा परमो धर्मः', 'सत्य ही शक्ति है' जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
मुख्य अतिथि आरिफ खान ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम के समय थे। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिल्जा प्रमोद ने भी बच्चों को गांधी जी के विचारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में गांधीजी का प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' गाया गया, जिसने माहौल को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। संचालन विजय शंकर दुबे ने किया। कार्यक्रम में सुनीता सोनी, पंकज सिंह, पंकज मणि तिवारी, दिव्या तिवारी, शीतल मिश्रा, प्रियंका सिंह, आकांक्षा मिश्रा, प्रतिभा यादव, अर्चना सिंह, रेनू तिवारी, साक्षी तिवारी, निशा बानो, किरन दूबे, निशू मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे। सभी अध्यापकों ने मिलकर राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post