Trending

Jaunpur News : जौनपुर में गूंजा मां विन्ध्यवासिनी पण्डाल खेतासराय का जयकारा, समिति हुई सम्मानित

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में अपनी अनुकरणीय परंपरा को जीवित रखते हुये जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति को इस वर्ष भी जनपद स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान समिति को श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर द्वारा अपने 46वां भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के बीच प्रदान किया गया।
जय मां विन्ध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा विगत कई वर्षों से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन किया जा रहा है जो न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक समन्वय का भी प्रतीक है। समिति के सजे-धजे पंडाल और उत्कृष्ट व्यवस्था को देखते हुए यह सम्मान उन्हें लगातार प्राप्त हो रहा है।
सम्मान समारोह के अवसर पर महासमिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति ने अपने समर्पण, अनुशासन और भव्य आयोजन से जनपद का नाम रोशन किया है। समिति की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय लोगों और भक्तों में हर्ष का वातावरण देखने को मिला। समिति के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और आने वाले समय में और भी बेहतर आयोजन कर वे माँ दुर्गा की सेवा व जनमानस की आस्था को मजबूती प्रदान करेंगे।
सम्मान प्राप्त होने की खबर खेतासराय क्षेत्र में फैलते ही समिति के सदस्यों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पंडाल के संरक्षक मनीष गुप्ता ने बताया कि लगातार पंडाल को जो जिले स्तर पर पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो रहा है। यह सब कार्यकर्ताओं की देन है। उनके मेहनत और समाज के सहयोग से यह हासिल होता है। हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त हो, ताकि हमारे क्षेत्र का नाम रोशन हो सके। अंत में पंडाल के अध्यक्ष शांति भूषण मिश्रा ने महासमिति का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!