Trending

Jaunpur News : ​ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का बढ़ाया गया कार्यकाल

टीम संचार सेतु

जौनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय के निर्देश पर समस्त जनपदीय पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्ष/मंत्री एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में विकास खंड जलालपुर के ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुई। बैठक के उपरांत जनपद की समस्याओं के निराकरण एवं प्रांतीय स्तर की मांगों पर विचार विमर्श करते हुए जिला मंत्री शिवकुमार यादव ने जनपद का कार्यकाल समाप्त होने पर सदन को अवगत कराया जिस पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अग्रिम आदेशों तक जनपद शाखा का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया गा। इस पर सदन में उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने समस्त विकास खण्डों के अध्यक्ष/मंत्री को 15 दिवस के अंदर ब्लाक की शुल्क सहित सदस्यता सूची जमा करने हेतु निर्देश दिये। बैठक का संचालन जिला मंत्री शिव कुमार यादव ने किया।
इस अवसर पर हीरालाल भारती, डॉ सर्वेश मौर्य, पंकज यादव, अशोक गौतम, विकास यादव, रतन यादव, बीके शर्मा, प्रीतम यादव, राज बहादुर यादव, शरद पटेल, रामचंद्र मौर्य, संघप्रिय बौद्ध, ज्ञानानंद सरोज, विनोद यादव, नीलकमल यादव, रविंद्र प्रताप, राजेंद्र प्रसाद, दिवाकर गौतम, उमेश चंद्र गौतम, मंगला प्रसाद यादव, उत्तम कुमार, छोटे लाल यादव, रविंद्र कुमार, नन्हकू राम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!