Trending

Jaunpur News : ​बिना उपभोक्ता की सहमति के न बदलें स्मार्ट मीटर : इंदु सिंह

टीम संचार सेतु

जौनपुर। व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जो जानकारी मुझे है कि उत्तर प्रदेश में नए और सरकारी कनेक्शन के लिए स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है, लेकिन कुछ उपभोक्ता संगठनों के अनुसार, पुराने उपभोक्ताओं को बिना लिखित सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता है। जिलाध्यक्ष इंदु सिंह ने कहा कि मुझे ये भी जानकारी मिली है कि स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं का विश्वास नहीं है, क्योंकि बिजली का जो चार्ज स्मार्ट मीटर से आ रहा है सामान्य बिजली मीटर से कहीं ज़्यादा अधिक है। इस संबंध में उच्च न्यायालय में याचिकाएं भी लंबित है। इंदु सिंह ने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है कि उपभोक्ता परिषद एवं नियामक आयोग भी स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लगाए या बदले जाने के पक्ष में नहीं हैं इसलिए मैं उपभोक्ताओं के हित में ज़िला प्रशासन से मांग करता हूं कि स्मार्ट मीटर लगाए अथवा बदले जाने के लिए किसी को बाध्य न करें। स्मार्ट मीटर पर जनता का विश्वास हासिल करने के लिए एवं लाभ हानि पर वर्कशॉप का आयोजन कर  उपभोक्ताओं को जागृत किया जाए तब स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे तो कोई असुविधा नहीं होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!