Trending

Jaunpur News : ​कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को पुलिस ने किया जागरूक

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुजानगंज की लगभग सौ छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरुक करते हुए मिशन शक्ति केंद्र परामर्श केंद्र निशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबरों पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-102, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, वूमेन हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर अपराध-930 तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं के बारे में तमाम जानकारियां दी गई। इस अवसर पर प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह, राजनाथ यादव, महिला कांस्टेबल पल्लवी सिंह, संध्या, पूर्णिमा ने मिशन शक्ति अधिकार और कानून के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एव शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!