Trending

Jaunpur News : ​ शिक्षक जीवन जीने की कला, नैतिकता एवं अनुशासन का मार्ग दिखाते हैं: डा. क्षितिज शर्मा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन ले शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को 41वां शिक्षक सम्मान समारोह किया जहां शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं अमूल्य योगदान व महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गुरुजनों प्रो. अशोक श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय पूर्वांचल विश्वविद्यालय, तहसीन फातिमा प्रधानाचार्य मीना रिजवी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, अमित सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर सिकरारा, गणेश दत्त उपाध्याय प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मन्दिर उ.मा. विद्यालय बारीनाथ व डॉ रागिनी गुप्ता प्रधानाध्यापक अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोर गहना करंजाकला को माल्यार्पण करके अंगवस्त्रम पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र व उपहार प्रदान करके सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डा. क्षितिज शर्मा जीएटी एरिया लीडर व विशिष्ट अतिथि दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नपपा ने सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन जी की फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्थाध्यक्ष सीए राजेशराज गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि शिक्षकों को यह सम्मान उनके द्वारा किये शैक्षिक नवाचारों, अपनी भाषा, संस्कृति और परम्पराओं को सुरक्षित और संवर्धन करने के लिये और विद्यालय भौतिक विकास के साथ रचनात्मक और सृजनात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए दिया जा रहा है।
इसी क्रम में डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे जीवन जीने की कला, नैतिकता और अनुशासन का मार्ग भी दिखाते हैं। शिक्षक अपनी ज्ञान की ज्योति से हमें प्रकाशित करते हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं। दिनेश टण्डन ने कहा कि शिक्षक सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, बल्कि बच्चों का भविष्य सवारंते हैं और समाज को दिशा देते हैं। समाज की नींव मजबूत करने में शिक्षक सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। इसके पहले सम्मानित होने वाले शिक्षकों का परिचय डा. मदन मोहन वर्मा, मनोज चतुर्वेदी, योगेश साहू, हेमा श्रीवास्तव व सुशील अग्रहरी ने परिचय पढ़ा।
पूर्व में ध्वज वंदना आरपी सिंह ने किया। आभार शकील अहमद ने व्यक्त किया। संचालन सैय्यद मोहम्द मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर संयोजक परमजीत सिंह, डॉ संदीप मौर्य, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद माया टंडन, जूली गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता, मधु चतुर्वेदी, सोमेश्वर केसरवानी, डा जंग बहादुर सिंह, डॉ सुभाष सिंह, रामकुमार साहू, शिवानन्द अग्रहरि, राजीव श्रीवास्तव, दिलीप शुक्ला, संजीव मौर्य, संजय सिंघानिया, लखन श्रीवास्तव, नीलू सेठ, सुधा रानी , प्रकाशनी अग्रहरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!