Trending

Jaunpur News : शीर्ष वैज्ञानिकों में प्रो. एनबी सिंह को 5वीं बार मिला स्थान

टीम संचार सेतु

सिकरारा, जौनपुर। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनिया भर के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में सिकरारा क्षेत्र के सहोदरपुर गांव निवासी प्रो. एनबी सिंह ने लगातार 5वीं बार स्थान हासिल किया है। इस सूची में उन्हें 8765वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसकी जानकारी होने पर जिले के शिक्षकों, बुद्धिजीवियों व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शुभकामना दी है। डा. सिंह वर्ष 1967 से 2006 तक डीडीयू में केमिस्ट्री विभाग में सेवाएं दीं। वर्तमान में वह 19 साल से शारदा यूनिवर्सिटी में एमिरेट्स प्रोफेसर हैं। अपने शोध और वैज्ञानिक कार्यों से उन्होंने विश्वविद्यालय की ख्याति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी विशेषज्ञता मैटेरियल साइंस में है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!