Trending

जौनपुर में वार्ड नंबर 01 खानपुर अकबर के लोगों का जीवन दूभर, नारकीय स्थिति से बद्तर जिंदगी जीने को मजबूर। Sanchar Setu

टीम संचार सेतु


जौनपुर। नगर में वार्ड नंबर 01, खानपुर अकबर  जो  कुतुबपुर के निकट स्थित हैं। यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका के अधीन कुतुबपुर /शाहगंज रोड स्थित जौनपुर का नंबर 01 वार्ड- खानपुर अकबर  जहां विकास के नाम पर सब शून्य है। जिसके चलते लोगों को अपने घरों तक जाने के लिए जान हथेली पर रख कर आना जाना पड़ता है।
बताते चले  कि लगभग 9 माह से  उक्त मोहल्ला/वार्ड के रास्ते में जल भराव होने व कभी कभी विद्युत पोल में करंट उतरने से यहां कई दुर्घनाएं हो चुकी हैं। जिससे यहां  के लोगों में डर का माहौल है और साथ ही जिला प्रशासन के प्रति क्षोभ व्याप्त है। इस वार्ड में 25 घर है जो हर घर का सदस्य हर दिन डर के साएं में जी रहा है। जिसमें  बच्चों के स्कूल आने जाने में भारी  कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पूछे जाने पर मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि  यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी लेकिन लोगों के आपसी सहयोग से कईयों की जान बचाया जा चुका है । इसकी कई बार संबंधित विभाग से शिकायत भी की गई  है लेकिन नतीजा शून्य।
ऐसे में  जिला प्रशासन को इस पर  विचार कर गंभीरता से उचित कार्यवाही  करने की आवश्यकता है। अन्यथा भविष्य में कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!