Trending

Jaunpur News : ​50 हजार नकदी सहित एक लाख के गहने चोरी

टीम संचार सेतु

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में शनिवार की रात छत से आंगन में उतर चोरों ने कमरे के भीतर रखा लोहे के बक्से की कुंडी तोड़ भीतर रखा 50 हजार नकदी और गहने पार कर दिया। गृहस्वामिनी को घटना की जानकारी भोर में हुई। उसके द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। बताते हैं कि गांव निवासी सुनीता पत्नी हीरालाल यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका पति रोजी रोटी के चक्कर में बाहर रहता है। वह अपनी दो पुत्रियों के साथ घर रहती है। वह शनिवार की शाम रोज की तरह पुत्रियों के साथ एक कमरे में सो गयी। रात में अज्ञात चोर कमरे में रखा बाक्स तोड़कर 50 हजार नकदी, मंगलसूत्र, कनफूल, पायल और लगभग डेढ़ क्विंटल खाद्यान्न उठा ले गए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!