Jaunpur News : ​भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह आन्दोलन 1487वें दिन भी जारी

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले और पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन मंगलवार को 1487वें दिन भी जारी रहा। यह आन्दोलन यशवन्त गुप्त संचालित कर रहे हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ एक लम्बी और साहसी लड़ाई का प्रतीक बन गया है। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में हुये भ्रष्टाचार, पत्रकार उत्पीड़न और फर्जीवाड़े के खिलाफ यह आन्दोलन 9 अगस्त 2021 से अनवरत जारी है। आन्दोलन का नेतृत्व यशवन्त गुप्त कर रहे हैं जो कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आन्दोलन के मुख्य मुद्दे राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण घोटाला, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों का फर्जी निस्तारण और पत्रकार उत्पीड़न हैं। साथ ही सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की जा रही है। आन्दोलनकारी श्री गुप्त ने कहा कि जब तक इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता और निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा। आन्दोलन में चन्दन साहू, विजय प्रताप सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, राम बहाल यादव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह, अमरेश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्र, छेदी लाल साहू, मेवा लाल यादव, नन्द लाल रावत, उदयराज गौड़ सहित तमाम लोग शामिल हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post