जानकारी के मुताबिक बस में छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालु सवार थे। हादसे के समय बस में लगभग 50 लोग मौजूद थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना लाईन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार स्वयं मौके पर पहुँचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रेलर व बस को कब्जे में ले लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे से श्रद्धालुओं और उनके परिजनों में मातम पसर गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
जौनपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, 4 की मौत कई घायल। Sanchar Setu
September 14, 2025


